मध्य प्रदेश में 25 हजार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सीएम शिवराज ने खोले द्वार

सीएम ने गृह, राजस्व, लोक निर्माण, जेल, शिक्षा और अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में शिक्षकों के लगभग 15 हजार और अन्य विभागों के 10 हजार पद मिलाकर लगभग 25 हजार पदों के लिए भर्ती अनुमानित है. सीएम् शिवराज ने कहा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, लोक सेवा आयोग और विभागीय स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही संपादित की जाए. मुख्यमंत्री ने पदों की भर्ती के संबंध में विभागीय स्तर पर भी समीक्षा कर समग्र रूप से संपूर्ण प्रक्रिया अपनाए जाने के निर्देश दिए.सीएम ने गृह, राजस्व, लोक निर्माण, जेल, शिक्षा और अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में शिक्षकों के लगभग 15 हजार और अन्य विभागों के 10 हजार पद मिलाकर लगभग 25 हजार पदों के लिए भर्ती अनुमानित है. सीए शिवराज ने कहा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, लोक सेवा आयोग और विभागीय स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही संपादित की जाए. मुख्यमंत्री ने पदों की भर्ती के संबंध में विभागीय स्तर पर भी समीक्षा कर समग्र रूप से संपूर्ण प्रक्रिया अपनाए जाने के निर्देश दिए.

इन विभागों के इतने पदों पर होंगी भर्तियां 
एक अनुमान के अनुसार करीब 10 हजार पदों के लिए पीईबी द्वारा आगामी महीनों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. गृह विभाग के अंतर्गत पुलिस आरक्षक के 3272 पद, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के 863 पद, गृह विभाग में आरक्षक रेडियो संवर्ग के 493 पद, राजस्व निरीक्षक के 372 पद, कौशल संचालनालय में आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी के 302 पद शामिल हैं. इसके अलावा विभिन्न विभागों में शीघ्र लेखक, सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टायपिस्ट, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सांख्यिकी अधिकारी और भृत्य, चौकीदार, वार्ड बाय, क्लीनर, वाटरमेन कुक जैसे पदों की भर्ती की जाएगी.

Popular posts from this blog